Advertisement

नामांकन कर समर्थकों के बीच पहुंची मुखिया प्रत्याशी रंजना

प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। पूर्व घोषित तिथि 11 अक्टूबर की दोपहर वैशाली ग्राम पंचायत (Vaishali Garam Panchayat) के मुखिया पद के उम्मीदवार रंजना राकेश ने सैकड़ो समर्थको के साथ वैशाली ब्लॉक जाकर अपना नामांकन किया। इसे लेकर उनके समर्थकों में उत्साह दुगना देखा जा रहा है।

नामांकन के बाद उक्त पंचायत के मुखिया पद उम्मीदवार रंजना राकेश काफिला के साथ ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर पंचायत के रहिवासियों से आशीर्वाद मांगते दिखी।

ज्ञात हो कि उक्त पंचायत से लगभग एक दर्जन मुखिया पद के दावेदार हैं। उन सबो में अलग पहचान और अधिक लोकप्रियता बटोर चुकी रंजना राकेश का नाम सबसे आगे दिख रहा है।

इससे पूर्व समर्थकों के साथ रंजना दर्जनों गाड़ियों के के काफिले के साथ सैकड़ो समर्थकों को लेकर अपने घर वैशाली गढ़ से निकलकर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कागजी कार्रवाई में शामिल हो गयी।

रंजना के समर्थकों की आज की भीड़ प्रतिद्वंदियों के माथे पर संभवतः पेशानी अवश्य ला दिया है। रहिवासी यह कहते देखे गए कि आगाज यह है तो परिणाम निश्चित हीं अभी से दिखने लगा है। देखना है परिणाम किस दिशा की ओर जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *