Advertisement

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग्रामीणों को कानूनी सहायता की जानकारी दी गई

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। नालसा, झालसा द्वारा 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल बोकारो (Sadar Hospital Bokaro) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के कई चिकित्सकगण उपस्थित थे।

नालसा, झालसा तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल बोकारो में डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा, आदि।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उत्तम, पैनल अधिवक्ता रूबी कुमारी एवं पीएलबी निमाई चंद्र दत्ता द्वारा एक कार्यक्रम कर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव लूसी सोसेन तिग्गा ने दिया।

उन्होंने बताया कि जागरूकता के साथ जिले के चास प्रखंड के हद में गोपालपुर, अलवाड़ा, सुनता, सोनाबाद और चैनपुर पंचायतों एवं कसमार प्रखंड के हद में बराईकला, मधुकरपुर, दुर्गापुर, बगदा और मंजूरा पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के पैनल अधिवक्ताओ एवं पैरा लीगल वालंटियरो द्वारा मोबाइल वैन के साथ घर-घर घूम कर नागरिकों को संविधान द्वारा उनको प्रदत्त कानूनी सहायता, आदि।

उनको पाने के तरीके, मूल अधिकारों सहित अन्य अधिकार, कर्तव्य, नालसा एवं झालसा द्वारा उनकी सहायता हेतु प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ हीं प्रचार पर्ची का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। जागरूकता शिविरों में न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं पैरा लीगल वालंटियर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *