Advertisement

शिवशक्ति नगर का 8वां नवरात्रोत्सव

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। प्राचीन परंपराओं के अनुसार 7 अक्टूबर को घटस्थापना पर्व के साथ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रोत्सव का शुभारंभ वाशीनाका स्थित शिवशक्ति नगर में किया गया।

प्रेम मित्र मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रोत्सव में राज्य सरकार (State Government) द्वारा जारी कोरोना के सभी गाइड लाइन (Guideline) का पालन करते हुए आरती पुजा अर्चना की जा रही है। इस मंडल के अध्यक्ष हनुमंता भंगारतले ने बताया कि मंडल द्वारा हर शाम को पारंपरिक रूप से आरती होती है।

करीब आठ वर्षों से शिवशक्ति नगर में शारदीय नवरात्रोत्सव मनाया जाता है। इस मंडल के उपाध्यक्ष नरेश पार्के हैं। इसके अलावा मंडल के सक्रिय लोगों में शिवानंद वागमारे, सविता भंगारतले, डिंपल पार्के आदि है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *