Advertisement

मां चंद्रघंटा की पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 9 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई। ऐसा माना जाता है कि माता रानी का चंद्रघंटा स्वरूप भक्तों पर कृपा करती है। साधक निर्भय और सौम्य बनता है।

बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के गोमियां, होसिर, बोकारो थर्मल (Bokaro Thermal), कथारा, जारंगडीह, जरीडीह बाजार, करगली गेट, करगली बाजार, फुसरो बैंक मोड़, फुसरो रेलवे स्टेशन, कल्याणी, करगली तीन नंबर, मकोली, सेट्रल कॉलोनी, अंगवाली, तुपकाडीह आदि जगहों के मंदिरों व पूजा पंडालों में मां दुर्गा की चंद्रघंटा की रूप की पूजा अर्चना की गई।

वही शाम को संध्या आरती का आयोजन किया गया। फुसरो बैंक मोड़ (Fusro Bank Mod) दुर्गा मंदिर व करगली नावा खाली पाड़ा दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ते देखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *