Advertisement

महिला ग्रुप की सदस्यों को योजनाओं की दी जानकारी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के ओम शांति भारती महिला संघ के तत्वावधान में 9 अक्टूबर को अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में अपराह्न एक बैठक आयोजित कर ग्रुप से जुड़ी महिला सदस्यों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दिया गया।

योजनाओं में दीदी बाड़ी, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, ई श्रम-कार्ड सहित मुख्यमंत्री सृजन सहित कई योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी सबों को दी गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार एवं पंचायत मुख्य सचेतक सोनाली देवी ने महिलाओं को बताया कि सभी सदस्य हर कार्य में तत्परता व लगनशीलता दिखाएं तो निश्चय ही सफलता मिलेगी।

मौके पर सोनाली देवी के साथ कुंती देवी, रेखा देवी, दीपिका कुमारी, आशा देवी आदि कई शामिल थी, जबकि वार्ड सदस्य सुरेश रविदास का आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *