प्रहरी संवाददाता/फ़ुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो नप क्षेत्र के करगली गेट स्थित गाँधी चौक में पीएम मोदी (PM Modj) के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा समर्पण अभियान नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में समापन किया गया। यहाँ मुख्य अतिथि बेरमो के पूर्व विद्यायक योगश्वर महतो बाटुल ने संक्षिप्त में केंद्र व अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई।
पूर्व विधायक बाटुल ने कहा कि भाजपा का सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से अस्पतालो में जा जाकर मरिजो से मिलकर फलो का वितरण, कुआँ, तालाब आदि में स्वच्छता मिशन के तहत ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, दर्जनों स्थानों में सेकड़ो पौधरोपण किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रहे हैं। वहीं कुछ पार्टियों के लोग महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरीजा देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार, जितेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद भरत बर्मा आदि ने संबोधित किया।
संचालन स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन नवल किशोर सिंह ने किया। मौके पर शिवलाल रवि, श्रीकांत सिंह यादव, छोटु रवानी, कृष्णा रजवार, रामु ताँती, लाल मोहन महतो, मनोज कुमार, मदन बर्मा, गजेंद्र प्रसाद सिंह, मृत्युन्जय पांडेय, शंकर सिंहा, दिपक गिरी, सरोजनी दुबे, बीणा देवी, सुमन कुमारी आदि मौजुद थे।
![]()












Leave a Reply