Advertisement

अग्रवाल समाज ने मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन 7 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो नगर के अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती को प्रोटोकॉल के बीच मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

फुसरो स्थित अग्रसेन भवन में सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के बीच कार्यक्रम आरंभ हुआ। इसमें पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय सहित समाज के प्रमुख लोगों की सहभागिता रही। मौके पर उपस्थित रहिवासी श्रद्धालुओं ने आरती भी की।

मौके पर अग्रवाल समाज के लोगों ने गौ सेवा, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने एवं महाराणा महाराजा अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

सुबह में शोभायात्रा और संध्या में प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जज के रूप में भाजपा नेत्री अर्चना सिंह सहित बबीता सिंह,श्रेया त्रेहान ने भूमिका निभाई।

मौके पर प्रमोद अग्रवाल, सुरेश बंसल, ओम प्रकाश अग्रवाल, वार्ड पार्षद विशाखा देवी, भवानी शंकर अग्रवाल, पिंटू राइका, सोनू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रामअवतार कारिवाल, रोहित मित्तल, दिलीप गोयल, बंटी अग्रवाल, पंकज मित्तल,आदि।

संतोष मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, दिलीप खेतान, दिलीप अग्रवाल सहित महिला समिति के सैकड़ों सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *