चित्रगुप्त महापरिवार महिला सहभागिनी समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। चित्रगुप्त महापरिवार महिला सहभागिनी समिति तेनुघाट (Tenu ghat) की एक बैठक 6 अक्टूबर को समिति (Committee) के संरक्षक रेखा सिन्हा की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की लड़की की शादी एवं बच्चों की पढ़ाई पर समिति मदद करेगी। साथ ही समिति के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संगठन से जुड़ने पर भी उपस्थित समिति सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किए। इससे आगे महिला कुटीर उद्योग पर भी चर्चा हुई। जिसमें सभी ने अगरबत्ती, मोमबत्ती, धूपबत्ती आदि बनाने पर भी अपने अपने विचार प्रकट किए।

बैठक में शालिनी सिन्हा, सुजाता प्रसाद, जया सिन्हा, साधना सिन्हा, ममता सिन्हा, नंदा सिन्हा, बबीता कुमारी, श्वेता सिन्हा, अर्पिता सिन्हा, नीलानी सिन्हा, अनीता सिन्हा आदि उपस्थित थे।

 183 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *