Advertisement

महालया महोत्सव का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

उपायुक्त ने बच्चों के कला की सराहना की

एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। शारदीय नवरात्रा की पूर्व संध्या पर तक्षशिला विद्यापीठ में महालया महोत्सव का उद्घाटन विधिवत दीप प्रज्वलित कर जिला उपायुक्त (District Deputy Commissioner) ने किया। इस अवसर पर विद्यापीठ के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार महालया महोत्सव के अवसर पर देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपनी उपस्थिति के साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से देवी दुर्गा से महिषासुर रूपी कोरोना महामारी के तांडव से मुक्ति दिलाने की मांग की।

इससे पहले उपायुक्त भजंत्री व स्कूल के एमडी सह पूर्व मंत्री के.एन. झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मौके पर उपायुक्त भजंत्री ने अपने संबोधन में बच्चों के कला की सराहना करते हुए सभी को दशहरा की शुभकामना देते हुए कहा कि पर्व त्यौहारों को देखते हुए कोविड नियमों के तहत ढील दी गयी है। साथ ही त्यौहारों में भीड़-भाड़ होने की संभावना के पश्चात संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

ऐसे में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए जागरूक करें। सबसे महत्वपूर्ण कोविड टीका के साथ कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा प्राचार्य प्रद्युत घोष, हिंदी विद्यापीठ के कुलसचिव,

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *