Advertisement

उपायुक्त ने किया जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त (Bokaro District Deputy Commissioner) कुलदीप चौधरी ने 5 अक्टूबर को धान अधिप्राप्ति 21-22 को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की।

मौके पर अपर समाहर्ता सादात अनवर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रकाश कुमार, भारतीय खाद्य निगम के प्रतिनिधि, राज्य प्रदूषण बोर्ड के प्रतिनिधि, जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक, सभी पैक्सों के अध्यक्ष, राइस मीलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) प्रकाश कुमार ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर से प्रस्तावित है। धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ होने के पूर्व अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन तथा चावल मिलों का निबंधन एवं अधिप्राप्ति केंद्रों के साथ टैगिंग जरूरी है।

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने वित्तीय चालू वित्तीय वर्ष में धान अधिप्राप्ति केंद्रों की संख्या, संबंधित पैक्सों की वर्तमान स्थिति की जानकारी डीएसओ से पूछा। डीएसओ ने बताया कि पिछले वर्ष 14 पैक्सों द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य किया गया था। सभी को दो राइस मिलों के बीच (सात-सात पैक्स) टैग किया गया था।

उपायुक्त ने वर्तमान में 12 पैक्सों को धान अधिप्राप्ति केंद्र के रूप में चिन्हित करने एवं उन्हें दोनों राइस मीलों में क्रमशः छह-छह टैग करने को कहा। पैक्सों में धान अधिप्राप्ति केंद्र की संख्या जरूरत अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने इसके आंकलन के लिए एक टीम गठित को जिले के सभी पंचायतों को पैक्सों का मिलान करने को कहा। साथ ही टीम भ्रमण के दौरान चिन्हित पैक्सों (धान अधिप्राप्ति केंद्र) की वर्तमान स्थिति, उसमें धान मांपने, आद्रता जांचने आदि का मशीन चालू स्थिति में हैं या नहीं इसकी भी जांच करने का निर्देश दिया। इसके लिए एक चेक लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त चौधरी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को जिन पैक्सों में निर्वाचन लंबित है, वहां कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए निर्वाचन कार्य पूरा करने को कहा। इसके अलावा उपायुक्त ने पैक्स व राइस मील प्रतिनिधियों से उनकी समस्या सुनी व समाधान का आश्वासन दिया।

मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, आपूर्ति विभाग के कर्मी, सभी प्रखंडों के पैक्स अध्यक्ष, राइस मील प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *