प्रहरी संवाददाता/मुंबई। झारखंडी एकता संघ (मुंबई ) के केंद्रीय महासचिव और केंद्रीय कोषाध्यक्ष ने महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस मुलाकात में झारखंड के प्रवासियों के बच्चों को स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक कार्यो में होनी परेशानियों से अवगत कराया। मंत्री ने उनकी बातों को सुना और भरोसा दिया की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के लिए वो कभी भी उनसे मिल सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षो से महाराष्ट्र में रह रहे झारखंड के लोगों के बच्चों को एडमिशन के लिए भटकना पड़ता है। हालांकि मौजूदा समय में कोविड -19 को लेकर फीस की समस्याएं भी खड़ी हो गई हैं। इन मुद्दों पर महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री श्रीमती वर्षा गायकवाड ने हर संभव सहयोग देने का वादा किया।
इस मुलाकात में झारखंडी एकता संघ (जेईस) के केंद्रीय महासचिव सदरुल शेख और केंद्रीय कोषाध्यक्ष ताज हसन अंसारी आदि उपस्थित थे। चूंकि महाराष्ट्र के विकास में झारखंडवासियों का अमूल्य योगदान है। मंत्री श्रीमती गायकवाड ने आश्वासन दिया और कहा कि कभी भी आप लोग जनहित कार्यो के लिए आप हमें संपर्क कर सकते है।
![]()












Leave a Reply