Advertisement

मलहांन टांड़ में ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌कार्यकर्ता मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रख़ंड अन्तर्गत जैना पंचायत के मलहांन टांड़ में 3 अक्टूबर को भाजपा ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌कार्यकर्ता मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

टूर्नामेंट का नेतृत्व झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) किसान मोर्चा के ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ महामंत्री अर्जुन सिंह ने किया। भाजपा पार्टी के ओबीसी के जिला अध्यक्ष चितरंजन साव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार महतो, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाल सोरेन खेल के अंतिम क्षणों तक डटे रहें।

मैदान में प्रथम पाली में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार महतो और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के गोबिंद टुडू के कप्तानी में खेला गया।

भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के इस मैत्री खेल में फाइनल मैच अनुसूचित जनजाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के बीच खेला गया। खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टाॅस के माध्यम से ओबीसी मोर्चा ने जीत हासिल की।

जीत के बाद सभी टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार और बैच देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, कमलेश ठाकुर, जरीडीह प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बलराम रवानी ने संबोधित करते हुए खिलाडियों को धन्यवाद दिया। निर्णायक के रूप में दुलारचंद प्रजापति, बिनोद तिवारी, प्रमोद प्रसाद, जयनारायण मरांडी ने योगदान दिया।

इस अवसर पर गिरिजा देवी, ललीत ओझा, शंकर रजक, राजेश कुमार सिंह, लक्षमन मांझी, बसंत, दयानंद मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, अरविंद कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *