एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। राज्य की राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित अमन आर्केड में 3 अक्टूबर को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया (Federation of All India) व्यापार मंडल (फैम) झारखंड की एक संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि फैम का एक प्रतिनिधिमंडल रांची नगर निगम के नगर आयुक्त और उपायुक्त से मिलेगा।
साथ हीं आने वाले पर्व-त्यौहार में व्यापक साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सुरक्षा के मुद्दे पर समुचित कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में कहा गया कि आगामी 2 महीने में रांची शहर के विभिन्न हिस्सों यथा कोकर, तुपुदाना, पिस्का मोड़, बूटी मोड़, मेन रोड़, अपर बाजार इत्यादि स्थानों का दौरा कर नए व्यापारियों को फैम से जोड़ा जाएगा।
उक्त बैठक में फैम के प्रदेश महासचिव दीपेश निराला, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुमन सहित जसविंदर सिंह, ब्रजेश कुमार, किशोर मंत्री, विजय कुमार महतो, नीरज ग्रोवर, भूपेंद्र जग्गी, संजय अग्रवाल, पूनम प्रजापति, बिनोद कुमार, रमन शर्मा,आदि।
आशुतोष शर्मा, अभिषेक गाड़ोड़िया, मोहित चौधरी, विजय शर्मा, जसप्रीत सिंह आदि सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी फैम मीडिया सेल के प्रदेश चेयरमैन संजय सर्राफ तथा प्रेम प्रकाश नाथ ने दी।
![]()












Leave a Reply