Advertisement

शाहबाजपुर में मनाया गया महात्मा गांधी की जयंती

प्रहरी संवाददाता/उजियारपुर (समस्तीपुर)। गांधी जयंती के अवसर पर समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में उजियारपुर प्रखंड के शाहबाजपुर गांव में 2 अक्टूबर को जदयू युवा जिलाध्यक्ष डॉ अंजनी कुशवाहा की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।

संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार रोशन ने किया। यहां बतौर मुख्य अतिथि के रुप में समस्तीपुर जिला संगठन प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंजनी कुशवाहा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर गांधी को नमन किया। साथ हीं उन्होंने कहा कि सत्य अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाई।

महात्मा गांधी जन सरोकार से जुड़े कुरीतियों से निजात दिलाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया। गांधी जयंती पर हम लोग शपथ लें कि बिहार को विकसित बनाएंगे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएगे।

इस अवसर पर मो. तकी अखतर, बनारसी ठाकुर, प्रकाश कुमार सिंह, निशित शर्मा, राजा अंबष्ट, सुबोध कुमार सिंह, कुशेश्वर सिंह, विनय कुमार सिंह, युवा नेता राकेश कुमार, कुमारी ज्योति, समाजसेवी राज महल पंडित, गोविंद कुमार, रीना सिंह, सुशील ठाकुर, बिरजू ठाकुर, विपिन पासवान, अरविंद पासवान,आदि।

पंजाबी सिंह, विश्वनाथ सिंह, समाजसेवी भूपेंद्र कुमार, शंभू प्रसाद, शिक्षक नरेंद्र कुमार, शक्तिमान राजकुमार महतो, पूर्व जिला पार्षद जगन्नाथ कुमार ने गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन जिला पार्षद प्रत्याशी उषा किरण ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *