Advertisement

बढ़ते जल दबाव के कारण तेनु डैम का दो फाटक खुला

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण 2 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट डैम का दो फाटक को खोला गया।

जिसमें एक रेडियल फाटक शामिल है। जबकि एक गेट पहले से खुला था। कुल मिलाकर दो फाटक खोला गया। दोनों फाटक से लगभग 10350 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।

जानकारी के अनुसार तेनु डैम में पानी का जलस्तर बढ़ कर 855.30 फीट हो गया। इसलिए तेनुघाट बांध प्रमंडल के नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार ने अलर्ट जारी किया। उन्होंने बताया कि अभी दो गेट खोला गया है।

जरुरत पड़ने पर और गेट खोला जा सकता है। इस संबंध में दामोदर नदी के किनारे बसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारियों और प्रशासनीक पदाधिकारिओ को सूचित कर दिया गया है।

साथ ही नदी के किनारे बसे रहिवासियों को नदी में जाने से मना कर दिया है। साथ ही सूचना जारी कर दिया गया है कि अपने अपने मवेशियों को भी बांध कर रखे। अभी डैम में पानी का जल स्तर बढ़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *