प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बेरमो के संडेबाजार स्थित शिशु विकास विधालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके जन्म दिन पर माल्यार्पण कर याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व् शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
गांधी जयंती के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राम अयोध्या सिंह ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरीय शिक्षिका रम्भा सिंह, सतीश्वर गोप के अलावा गणेश प्रसाद, गुरूवारी देवी, ललिता देवी, मालती देवी आदि ने भी गांधी जी के चित्र पर पुष्पार्पण कर बापू को याद किया।
साथ हीं उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। उपस्थित गणमान्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उनके जीवनी पर चर्चा की गई।
![]()












Leave a Reply