Advertisement

कोविड 19 टीकाकरण को लेकर एक दिवसीय कैम्प का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट पंचायत भवन में कोविड 19 का टीका को लेकर एक अक्टूबर को एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें तीन सौ दस ग्रामीणों को कोरोना का टिका लगाया गया।

खास बात यह कि ग्रामीण रहिवासियों में अब जागरूकता इस कदर बढ़ी है कि टिका लगाने के लिए अफरा तफरी मच रही है। सुबह दस बजे से शाम 5 बजे तक लोग अपनी अपनी बारी आने के लिए इंतजार करने को विवश है। सहिया एवं नर्स सहित समाजिक कार्यकर्ता लोंगो को समझाते हुए परेशान हो रहे है।

एक दिवसीय कैंप में सहिया रेखा देवी, विणा देवी, मधु कुमारी, रेणु कुमारी, गोपाली सिन्हा, चुनु पांडेय, छोटू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

वही तेनुघाट न्यायालय परिसर में अधिकता अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक, न्यायालय कर्मचारियों और अन्य लोग को कोविड 19 का टीका को लेकर एक दिवसीय कैम्प का आयोजन कर टिका लगाया गया।

जिसमें एक सौ लोगों को टिका लगाया गया। कोरोना का टीका देते समय जीएनएम अंजू कुमारी सिन्हा, पंजीकरण करते राजन कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *