Advertisement

ढोरी में स्वच्छता के प्रति कृत संकल्पित रहने का लोगों ने लिया शपथ

साफ सफाई को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं-प्रतुल कुमार

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो स्थित सीसीएल (CCL) ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में एक अक्टूबर को अधिकारियों, कर्मचारियों सहित यूनियन प्रतिनिधियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।

एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की भी शपथ दलाई गई। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक ग्लास के जगह पर बोतल का उपयोग करें।

शपथ में उन्होंने कहा कि मैं न गंदगी करूंगा और ना किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा। कहा कि साफ सफाई को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। पीने का पानी सुरक्षित करने का काम भी किया जाएगा।

विकलांगों के लिए शौचालय का निर्माण किया जाएगा। कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कॉलोनी और कोलियरी क़ो कचरा मुक्त बनाना है। अमृत मिशन भी इसके साथ काम करेगा। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया जाएगा।

मौके पर एसओ (एक्स) आरके सिंह, प्रबंधक पी मिश्रा, मोहम्मद तौकीर आलम, आस्था, शालिनी यादव सहित यूनियन प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, विनय सिंह, जवाहर लाल यादव, उस्मान गनी अंसारी, राजू प्रसाद, राजेश यादव, अरविंद कुमार, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *