Advertisement

आजसू की बैठक में लिए गए कई निर्णय

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद के मकोली स्थित गिरिडीह सांसद के आवास में 2 सितंबर को फुसरो नगर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता आजसू फुसरो नगर समिति अध्यक्ष महेश देशमुख ने की। बैठक में नगर कमिटी प्रभारी एवं केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में आजसू पार्टी (Ajsu Party) केन्द्रीय कमिटी एवं केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा आहूत आगामी 6 सितंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए स्मार पत्र सौंपने, फुसरो नगर कमेटी के विस्तार एवं अनुषंगी इकाई के गठन एवं विस्तार, नगर कमेटी के सभी सक्रिय सदस्यों का चयन पर विचार विमर्श किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *