Advertisement

एसडीजेएम के पहल पर महिला को मिला गैस कनेक्शन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम (SDJM) संजीत कुमार चंद्र के समक्ष तेनुघाट निवासी प्रमिला बाला ने बताया कि उसे गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं हुआ है।

जिससे खाना बनाने में तरह तरह की परेशानियां होती है। एसडीजेएम के पहल पर 2 सितंबर को उक्त महिला को गैस कनेक्शन दिया गया।

महिला प्रमिला बाला ने इस संबंध में बतायी कि सुबह शाम लकड़ी चुनकर किसी तरह खाना बनाती है। वह लाल कार्ड धारी के अंतर्गत आती है। इसलिए उसे अगर प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन सुविधा मिल जाती तो अच्छा रहता।

उसकी बातों को सुनकर एसडीजेएम चंद्र ने प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए उसकी बातों को आगे पहुंचाया। इसकी जानकारी मिलने के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला, पेटरवार बीडीओ शैलेंद्र चौरसिया द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन की सुविधा पेटरवार इंडेन ग्रामीण वितरक ब्रजेश मिश्रा के पास से दिलाई गई l जिसमें गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा सहित अन्य सारी सुविधा उपलब्ध कराई गई।

बारला के द्वारा प्रमिला बाला का नाम राशन कार्ड में भी सही नही था, जिसे जिला पदाधिकारी के पास भेज कर सही करा कर नाम चढ़ाया गया। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *