Advertisement

3 को मलिक करेंगे शुभ सागर का उद्धघाटन

लैंड मार्क बना कुर्ला का ईस्ट प्वाइंट

मुश्ताक खान/मुंबई। दशकों बाद कुर्ला पूर्व के स्टेशन परिसर में एक ढंग का होटल खुलने जा रहा है। आगामी 3 सितंबर को शुभ सागर रेस्टोरेंट का उद्धघाटन राकांपा के मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक हाथों किया जाएगा।

शुद्ध शाकाहारी शुभ सागर रेस्टोरेंट में करीब 166 लोगों के बैठने व खाने का उत्तम प्रबंध है। रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड (Restaurant private limited) के निदेशक लक्ष्मण के पुजारी हैं। पुजारी ने बताया कि यह हमारी सातवीं शाखा है।

गौरतलब है कि कुर्ला पूर्व का स्टेशन परिसर में अलीदादा का राज चलता था। यहां शाम होते ही लोग इस क्षेत्र को छोड़ अपने-अपने ठिकानों तरफ कूच कर जाते थे।

यानी सुरज ढ़लने के बाद इस इलाके में लुटेरों को छोड़कर दूसरा कोई दिखाई नहीं देता था। लेकिन वख्त ने करवट ली और सयाह खत्म हुआ। मौजूदा समय में कुर्ला पूर्व का यह इलाका पूर्वी उपनगर का हॉट ऑफ सिटी के नाम से जाना और पहचाना जाता है।

हलांकि उस दौर के बाद भी यह इलाका काफी बदनामियों का सामना कर चूका है। वर्ष 2009 से लेकर 2013 के आस-पास यहां लगातार बलात्कार व मासूम बच्चियों के साथ दुषकर्म आदि के मामलों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी थी।

लेेकिन अब वही कुर्ला पूर्वी उपनगर का हॉट ऑफ सिटी बनता जा रहा है। कुर्ला पूर्व की शान कहलाने वाले इस्ट प्वाइंट आने -जाने वालों का लैंड मार्क बन गया है। इसी लैंड मार्क में रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक लक्ष्मण के पुजारी शुभ सागर का शुभारंभ करने जा रहे हैं।

इस शुद्ध शाकाहारी भोजन व नाश्ता आदि के इस होटल में हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इसे रिफ्रेशमेंट होम भी कहते हैं। चूंकि कुर्ला स्टेशन सेंट्रल और हार्बर के अलावा रोड़ रूट को भी जोड़ती है। यहां से बेस्ट कि बसें अख्खी मुंबई व नवी मुंबई के लिए उपलब्ध होती हैं।

शहर से बाहर आने जाने के लिए एसटी बसों का मुख्य पड़ाव भी कुर्ला पूर्व स्थित शिवश्रृष्टी में ही है। बहरहाल हम बात कर रहे हैं। शुद्ध शाकाहारी शुभ सागर कि, इस होटल को चलाने के लिए लक्ष्मण पुजारी ने वर्ष 2020 में लिया था। लेकिन लॉक डाउन ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया।

बहूप्रतिक्षित इस होटल का उद्घाटन 3 सितंबर को राकांपा नेता नवाब मलिक के हाथों होना तय है। रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पुजारी के अनुसार उनके ग्रुप के अन्य 6 होटलों में इसे  अत्याधुनिक बनाया गया है। यहां पार्किंग कि सुविधाओं के अलावा 166 मुंबईकरों के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *