विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में महुआटांड़ में महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी। घायल महिला रामगढ़ अस्पताल में इलाजरत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 29 अगस्त की रात्रि महुआटांड़ में महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। घायल महिला की पहचान बुधनी देवी के रूप में हुई है।
पड़ोसियों ने बताया कि रात्रि के वक्त अक्सर इस क्षेत्र में हाथी चले आते हैं। वह तो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली, नहीं तो मौत निश्चित था। रहिवासियों के अनुसार यहां आये दिन हाथी कभी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो कभी घरों को। कई बार इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से भी की गई है।
घटना के संबंध में निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य फूलचंद केवट ने बताया कि रात्रि करीब 12 बजे हाथी गांव में घुस आए थे। हाथी की आवाज सुनकर धर्मनाथ की पत्नी बुधनी देवी जैसे ही घर से बाहर निकली, हाथी ने उस पर हमला कर सूंड़ में उठा कर दो बार पटक दिया।
इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। रहिवासियों के सहयोग से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और सोमवार 30 अगस्त की सुबह रामगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया।
जहां अभी वह इलाजरत है। रहिवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की कि हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेजा जाए, ताकि उनकी जान-माल की रक्षा हो सके।
![]()












Leave a Reply