Advertisement

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधेश्वर धाम मंदिर पहुंचे पूर्व विधायक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 30 अगस्त की संध्या बेला में गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद तेनुघाट शिविर संख्या तीन स्थित राधेश्वर धाम मंदिर पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित अनुष्ठान में वे मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की मंगलकामना की। वहीं, आयोजन समिति सहित नागरिकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों का हालचाल भी लिया। इसके पहले कृष्ण कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक प्रसाद का स्वागत किया।

मौके पर कृष्ण कल्याण परिषद के अध्यक्ष राम कुमार यादव, सचिव भीमलाल यादव, बालेश्वर गोप, दुलारचंद यादव, झरीलाल यादव, सुखलाल प्रसाद यादव, नागेश्वर यादव, संजय यादव, बिनोद महतो, गुड़िया देवी, मंटू लाल यादव, कमल लोचन सिंह समेत सैंकड़ो की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *