एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। राष्ट्रीय कनौज़िया सोनार महापरिवार की ज़िला स्तरीय बैठक 29 अगस्त को रांची Ranchi) के कटहल मोड़ स्थित होटल पड़ोसन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष उदय बर्मन ने की।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कनौज़िया सोनार महापरिवार के राष्ट्रीय सचिव (National secretary) मुकेश वर्मा (लारी), राष्ट्रीय संरक्षक उमेश प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव संजय बर्मन (डोरंडा) उपस्थिति थे। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा ज़िला के सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान की गई।
साथ हीं आगामी 12 सितंबर को ज़िला के पिठोरिया ग्राम में एक आम सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ हीं उक्त अवसर पर ब्लड डोनेट कैंप, अनाथालय में कंबल वितरण, वृद्धाश्रम में खाना खिलाने सहित अनेको कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष धनुषधारी प्रसाद, महासचिव अमित सोनी, सचिव दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष अमरनाथ साहु, बबलु स्वर्णकार, नवीन कुमार, कमल किशोर प्रसाद, राजु प्रसाद, अमन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply