Advertisement

पेटरवार में कायस्थ महापरिवार की बैठक आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पेटरवार (Petarvar) कायस्थ महासभा की बैठक का आयोजन 29 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित न्यू प्रभात होटल (New Prabhat Hotel) सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता रणधीर कुमार सिन्हा ने की।

बैठक में कायस्थ एकता तथा कायस्थ समाज में आने वाली समस्याओं और उसके निराकरण पर वृहद चर्चा हुई और कई सुझाव सम्मानित सदस्यों के द्वारा दिए गए। बैठक में उपस्थित लोगों ने कायस्थ परिवार की मजबूती पर विचार विमर्श किया और कायस्थ समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।

यहां उपस्थित सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि पेटरवार एक ग्रामीण इलाका है। इसके बावजूद यहां कायस्थों की संख्या बहुत अधिक है। हम चाहे तो राजनीति की परिभाषा बदल सकते हैं। पर सिर्फ हमें एकजुट होने की आवश्यकता है।

सिन्हा ने कहा कि इस राजनीति में हमारी भी एक कड़ी मौजूद रहेगी। जबकि हमारी पहचान प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक सभी जगहों पर है। फिर भी हम लोग पिछड़े हैं। उन्होंने बताया कि देश की आजादी में भी कायस्थों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मुख्य भूमिका निभाई।

बैठक को जगत किशोर प्रसाद बक्शी, शंकर सहाय, संजय सिन्हा, भागीरथ प्रसाद बक्शी, अखिलेश सहाय, शंकर सिन्हा, संचय सुबोध, स्वरूप सहाय, अभिषेक सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार सिन्हा, जय कुमार वर्मा, अनुपम सहाय ने भी संबोधित किया।

विचार विमर्श के बाद प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंच का संचालन कुमार अनिमेष के द्वारा किया गया।

उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की स्तुति कर बैठक का शुभारंभ किया। सभा का समापन पंकज कुमार सिन्हा मुखिया सदमा पंचायत ने सफल आयोजन के लिये सभी का धन्यवाद किया। वहीं बैठक में कायस्थ महापरिवार के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *