Advertisement

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर दी बधाई

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो एवं शहजाद अहमद को तांतरी पंचायत कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर समेत कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर बधाई दी।

बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड के तांतरी पंचायत कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया (Social media) प्रभारी महेंद्र ठाकुर ने अपने समर्थको के साथ रांची पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व् पार्टी के शीर्ष नेताओ के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि राजेश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से झारखंड प्रदेश में कांग्रेस संगठन तीव्र गति से और मजबूत तथा प्रभावशाली बनेगा। नव नियुक्त पार्टी पदाधिकारियो के मार्गदर्शन से संगठन सूबे में एक अलग पहचान बनाने का काम करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *