तीसरी मंजिल से गिरे सिलिंडर से मचा कोहराम
मुश्ताक खान/मुंबई। शाहू नगर पुलिस स्टेशन (Shahu Nagar police station) कि हद में रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से 15 लोग घायल हुए हैं। सिलेंडर के धमाके के बाद आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए जद्दोजेहद करने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड के टैंकरों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में 8 पुरूष, 4 महिलाएं और 3 बच्चे बुरी तरह से घायल हुए हैं। इनमें 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सीढ़ी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक आदमी तीन मंजिले झोपड़े पर सिलेंडर ले कर जा रहा था। इसी बीच उसके हाथ से फिसल कर सिलेंडर सीढ़ियों से टकराते हुए निचे गिरा और फट गया। यह हादसा रविवार करीब साढ़े 12 बजे दिन का है। कमलानगर , जस्मीनमील रोड, सुन्नी रजा मस्जिद गल्ली, धारावी का है।
एलपीजी (लिक्वीड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के फटने से आग की लपटें उठने लगी। इससे अफरा-तफरी का माहौल तो बना साथ ही चंद झोपड़ों को आपने आगोश में लेने लगा। बताया जाता है कि अफरा-तफरी के माहौल में भी लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
इस बीच फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और देखते ही देखते मामले को काबू में ले लिया। घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल 15 लोग घायल हो गए।
इनमें 6 लोगों की हालत नाजुक है। इस हादसे में सत्तारदेवी जायसवाल (40 ) और शौकत अली (58 ) 60 से 70 प्रतिशत जल चुके हैं, इन दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस तरह तीन लोगों के चेहरे जल गए।
इसमें एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है। उनका सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है। छानबीन से पता चला है कि मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर सायन अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए आने वाली हैं। जबकि यहां के लगभग सभी नगरसेवक घटना स्थल पर एक-एक कर आ रहे हैं।
घायलों में राजकुमार जायसवाल (45), अबीना बीबी शेख (27), गुलफान अली (29), अलीना अंसारी (5 ), मोहम्मद अब्दुल्ला (21), अस्मा बानो (18), फिरोज अहमद (35), फैयाज अंसारी (16), प्रमोद यादव (37), आजम अंसारी (4), सोनू जायसवाल (उम्र 08), अंजू गौतम (उम्र 28) प्रमोद जायसवाल (उम्र 32) कयास लगाया जा रहा है कि इनमें आधे से कम लोग ही घर वापसी कर पाएंगे।
![]()












Leave a Reply