Advertisement

आरसीएमएस कल्याणी सचिव हीरालाल और अमलो सचिव बने मंगल नोनिया

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कल्याणी कमेटी का गठन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी की मौजूदगी में की गई।

इसमें अध्यक्ष प्रवीण कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष दीनबंधु करमाली, सचिव हीरा लाल रजक, सहायक सचिव प्रकाश कुमार, नारायण सिंह, सोहराय लोहार, बिरजू चौहान, मोहम्मद अख्तर अंसारी, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, श्यामलाल, श्याम सुंदर महतो, बैजू पासवान, संगठन मंत्री रंजीत राय, नागेंद्र कुमार को बनाया गया। इसके अलावे कई लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

यहां अमलो प्रोजेक्ट कमेटी (Amlo project committee) का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विनोद बिहारी महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष महतो, उपाध्यक्ष घनपत महतो व पप्पू कुमार, सचिव मंगल नोनिया, सहायक सचिव बबलू महतो, संगठन सचिव अहमद अली, मीडिया प्रभारी धनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष तोड़न कुमार सहित 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

इस अवसर पर आरसीएमएस (RCMS) के केंद्रीय महामंत्री फौजी ने कहा कि कमेटी में युवा कामगारों को शामिल किया गया है। इससे संघ को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों के काम में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के जोनल सचिव अर्जुन प्रसाद नोनिया ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *