Advertisement

दिवंगत अध्यक्ष के आश्रित को मिला सहयोग राशी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के नए भवन में 28 अगस्त को एक समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष स्वर्गीय कुमार अनंत मोहन सिन्हा की मृत्यु लाभ योजना के अंतर्गत संघ से मिलने वाली सहयोग राशि 50,000 रूपए उनकी धर्मपत्नी रेखा सिन्हा को प्रदान की गई।

उपरोक्त राशि को उनकी धर्मपत्नी तेनुघाट पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा ने संघ को किताब के लिए उपलब्ध करा दी। वही दिवंगत अधिवक्ता कुमार अनंत मोहन सिन्हा की पुत्री रिथी विश्वनाथन ने पुस्तकों की सुरक्षा के लिए अपने स्तर से दो बुक सेल्फ संघ को दी।

इससे पूर्व अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो के द्वारा रेखा सिन्हा एवं रीथी विश्वनाथन को बुके प्रदान किया गया और उनके प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष महादेव राम, कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री, कामेश्वर मिश्रा, सत्यनारायण डे, राम विश्वास महथा, रामबल्लभ महतो, अरुण कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, जितेंद्र कुमार डे, आनंद श्रीवास्तव, वकील महतो, सुभाष कटरियार उर्फ राजाजी, संजय कश्यप, रविंद्र नाथ बोस, सुशील सिंह, भुवनेश्वर महतो, महुआ कारक, कल्याणी, बद्रीनारायण पोद्दार, हेमंत कुमार गुरु, सुरेश तिवारी, वेंकट हरी विश्वनाथन, महेश ठाकुर, सहित संघ के सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *