Advertisement

सेवा भारती सचिव के नेतृत्व में वृक्षारोपन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर के सचिव राम वचन सिंह के नेतृत्व में 28 अगस्त को नगर के जनवृत-9 स्थित बसंती मोड़ के समीप बद्री कॉलोनी में वृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई फलदार वृक्ष लगाया गया।

प्रह्लाद बाल संस्कार केन्द्र, महाराणा प्रताप बाल संस्कार केन्द्र तथा निवेदिता सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र तथा इसके आस-पास अन्य स्थानों पर आम, जामुन, आँवला, पीपल तथा अन्य प्रकार के फलदार व् लाभकारी पौधे लगाए गए।

मौके पर संस्था के सचिव राम वचन सिंह ने कहा कि पेड़ों से ही प्राणी मात्र का जीवन सुरक्षित एवं संरक्षित है। पेड़-पौधों के कटने एवं कमी के चलते ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ते जा रहा है। इससे जीवन असुरक्षित एवं खतरे में पड़ गया है।

उन्होंने कहा कि पेड़ – पौधों के बगैर पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। सिंह ने कहा कि आज एक ऑक्सीजन का सिलिंडर खरीदने में हजारो रुपये लगते है।

प्रकृति हम सब को मुफ्त में ऑक्सीजन प्रदान करती है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर सेवा भारती के शिक्षा आयाम प्रमुख बीरेन्द्र प्रताप, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शिवशंकर प्रसाद, निरक्षक कृष्णा कुमार, अभिमन्यु कुमार, निरीक्षिका शुभावती देवी. रेखा देवी, सिलाई प्रशिक्षिका पूनम देवी, वीणा देवी, आशा देवी, अभिषेक कुमार, रीमा कुमारी, मधु कुमारी, अनामिका कुमारी, सोनी कुमारी, उर्मिला देवी, लालती देवी, मोहन कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *