Advertisement

इंजीनियर की मौत की निष्पक्ष जाँच को लेकर केंडल मार्च

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कमलटोला कथारा निवासी अभियंता मुकेश यादव उर्फ बबलू की संदेहास्पद मौत मामले को लेकर 26 अगस्त की संध्या स्थानीय ग्रामीणों ने निष्पक्ष जाँच की मांग करते हुए कथारा में कैंडल मार्च निकाला। उक्त कैंडल मार्च कमलटोला से होकर कथारा मोड़ होते हुए दुर्गा मंदिर के समीप तक गया।

ज्ञात हो कि इंजीनियर मुकेश यादव उर्फ बबलू की मौत बीते दिनों बिहार के बेगुसराय से आने के क्रम में चंद्रपुरा में संदेहास्पद स्थिति में हो गया था। जब परिजनों की इसकी सूचना मिली तब परिजन आनन फानन में डीवीसी के चंद्रपुरा अस्पताल पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन द्वारा चंद्रपुरा थाना में आवेदन दिया गया था। वहीं पुलिस जाँच में जुटी तो कुछ मामले का खुलासा हुआ है। ऑटो चालक और ऑटो पुलिस के गिरफ्त में आ गयी है। पुलिस इस मामले की जांच में पूरी तरह से जुटी हुई है। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीण रहिवासियों ने भी मामले की निष्पक्ष जाँच कराने को लेकर कैण्डल मार्च निकाला।

कैंडल मार्च में प्रखर श्रमिक नेता बालेश्वर गोप, मथुरा सिंह यादव, अजय कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के विजय यादव, हीरा यादव, चंद्र शेखर यादव, बबलू यादव, राजेन्द्र यादव, सुनील यादव, मुकेश कुमार, योगेंद्र यादव, भीम यादव, गोविंद यादव, आदि।

योगेंद्र यादव, राहुल यादव, बसंत यादव, रोहित यादव, योगेश, बबलू यादव, देवाशीश आस, चंदन सिंह, अब्दुल रहीम, सरिता सिंह, बासमती देवी, शकुंतला देवी, आशा देवी, रेखा देवी, फुलवा देवी, शांति देवी, कुनवा देवी, सुमरी देवी सहित सैकड़ों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *