Advertisement

विधायक ने किया मोहलबनी विद्युत शवदाह गृह का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला (Dhanbad district) के हद में झरिया के दामोदर नदी तट पर स्थित मोहलबनी मुक्तिधाम परिसर में विद्युत शवदाह गृह का शिलान्यास स्थानीय विधायक व झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया।

विधायक द्वारा नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। इसकी लागत लगभग एक करोड़ छप्पन लाख बताई जा रही है। इसकी कार्य अवधि लगभग 6 से 9 माह है।

विद्युत शवदाह गृह शिलान्यास के अवसर पर झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने कहा कि विद्युत शवदाह गृह होने से गरीब और आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिनके पास लकड़ी खरीदने के लिए पैसा नहीं होता है।

वैसे लोगो को इससे राहत मिलेगा। इसके लिए मिनिमम चार्ज रखा जाएगा। विधायक के अनुसार यह शवदाह गृह पूरे राज्य का पहला सरकारी शवदाह गृह होगा। जो सारी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, ताकि भविष्य में किसी को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *