Advertisement

नेहरू युवा केंद्र द्वारा रन फॉर फ्रीडम कार्यक्रम आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार व चानो, झपाटांड मे बीते 24 अगस्त को नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के द्वारा फिट इंडिया रन फॉर फ्रीडम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुधीर कुमार रजक व स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम युवा मंडल के साथ बैठक कर सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। उसके बाद संबोधन में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने सबको नेहरू युवा केंद्र का कार्य तथा लक्ष्य के बारे में अवगत कराया।

साथ ही विभिन्न गाँवो में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब और नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सुधीर कुमार रजक ने कहा की समाज को उठने का जरूरत है।

इस कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के बाद अब हमें अपनी तरक्की के मार्ग को चुनना होगा। नवयुवकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दौड़ते हुए घोड़े कभी बुढे नही होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दौड़ने से हमारे शरीर में अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

जिसे हम स्वस्थ रखकर विभिन्न प्रकार के बीमारियों से सामना कर सकते हैं। मौके पर पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक के राजेश कुमार रजक, संजय कुमार, सूरज कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार महतो, सोनू कुमार, रूपेश कुमार, भागीरथ कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *