Advertisement

पुल पर दो बाइक में टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कसमार थाना क्षेत्र राष्ट्रीय उच्च पथ-23 पर दांतू के खांजो नदी पुल पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

दोनों मृतक नाबालिग थे और हेलमेट नहीं पहना था। जबकि दूसरी बाइक सवार दो युवक सामने से आ रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियों से ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई।

घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान बालीडीह थाना के हद में धर्मपुरा निवासी 15 वर्षीय सूरज सिंह और 17 वर्षीय राजू सिंह के रूप में हुई है। दोनों अपने मामा के घर पेटरवार प्रखंड के हद में झुंझुको में रह रहे थे।

मृतकों के सिर पर संभवतः गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों ही चचेरे भाई थे। जबकि घायलों में जरीडीह थाना के हद में बारू के खबरबेड़ा निवासी 50 वर्षीय कैलाश घांसी और 28 वर्षीय राजू भुइयां बताया जा रहा है। कैलाश घांसी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *