प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां का थाना चौक इस समय विवादों के घेरे में है।
कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर स्थानीय रहिवासी अनुज कुमार नायक (Anuj Kumar Nayak) पिता स्वर्गीय छट्टू साव, उनके पुत्र संदीप कुमार नायक एवं चाचा ज्ञानी साव ने अपने निहित स्वार्थ के लिये थाना मोड़ की थोड़ी सी खाली बची जमीन को प्रशासन के साथ मिलकर अतिक्रमण करने की कोशिश की है। इसके लिए ईंट गिराकर सीएससी का उत्तरी मार्ग बंद कर दिया है।
बताया जाता है कि इसके विरोध में स्थानीय समाजसेवी प्रदीप रवानी ने बोकारो के उपायुक्त को गोमियां के ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र प्रेषित कर तुरंत करवाई एवं दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि यहां एक सीएससी सेंटर चलता है। जिसमें एक पूरब तथा एक उत्तर दिशा की ओर दरवाजा खुलता है। पिछले 40 वर्षों से यहां की जनता इसी स्थिति में इस मकान को देखते आ रही है।
बताया गया है कि उक्त सीएससी सेंटर के उत्तर में पीछे की ओर स्वर्गीय छट्टू साव का मकान है और आगे की जमीन खाली पड़ी हुई है। जहां सेंटर का उत्तरी द्वार खुलता है। सेंटर में आयुष्मान भारत तथा जाती, आवासीय, आय एवं अन्य सरकारी कार्यो का निपटारा किया जाता है।
मगर अनुज कुमार नायक पुत्र संदीप नायक एवं उनके चाचा ज्ञानी साव ने अपने निहित स्वार्थ के लिए असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर सार्वजनिक क्षेत्र को हथियाने की कोशीश की है।
स्थानीय समाज सेवी प्रदीप रवानी ने यहां की आम समस्या को उजागर करते हुए कहा है कि यह क्षेत्र अति व्यस्तम क्षेत्र में आता है।
यहां स्थानीय व्यवसायी रंजीत साव एवं बैद्यनाथ साव के गोदाम के लिये बड़ी बड़ी गाड़ियां दिन भर खड़ी रहती है। जिसके कारण यहां सदा जाम लगा रहता है। साथ हीं ओएनजीसी की बड़ी बड़ी मालवाहक गाड़ियों को टर्न लेने में भी काफी दिक्कत होती है। फिर भी प्रसासनिक क्षेत्र होते हुए भी प्रशासन के नाक के नीचे अतिक्रमण की ताजा घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
चंद फलांग की दूरी पर स्थित पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनते हुए दिन में सैकड़ों बार यहां से गुजरती है। रवानी ने अविलंब कार्र की मांग करते हुए कहा है कि सीएससी का उत्तरी द्वार तुरंत खुलवाया जाय, ताकि आम जनता का कार्य सुचारू पूर्वक चलता रहे। उन्होंने दोषियों के उपर कार्रवाई की भी मांग की है।
![]()












Leave a Reply