Advertisement

हिरालाल की उम्मीदवारी को लेकर बैठक का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। धनबाद महानगर (Dhanbad metropolis) के हद में वार्ड क्रमांक 22 अंतर्गत सुगियाडीह बस्ती में 22 अगस्त को पूर्व में आहूत की गयी आम सभा के तौर पर सार्वजनिक बैठक की गयी।

अध्यक्षता रतन महतो व संचालन रंजीत महतो ने किया। बैठक में वार्ड क्रमांक 22 के विभिन्न गांव और क्षेत्रो से रहिवासी जुटे। जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में सुगियाडीह, खरनागढ़ा, भेलाटांड़, लोहार कुल्ही, सुसनी लेवा, मेन रोड स्टील गेट, सुभाषनगर तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों से आये गणमान्यो और अभिभवाकों की उपस्थिति में सभी ने एक मत होकर वार्ड. न. 22 में पार्षद प्रत्याशी के रूप में युवा उम्मीदवार हिरालाल महतो का समर्थन किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभवाको ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा ऋषि महतो, कालीचरण महतो, अजित महतो, मुखिया उर्फ़ मनोज, राजू महतो, नंदू महतो, दिनेश महतो, रूप चन्द, दुलाल, संतोष, किशुन महतो, रॉकी, जीतू कालिंदी, मिठु महतो, फुचा महतो (मंतोष), मिथुन, भागीरथ, धीरज, रंजीत, संजय, विष्णु, प्रशांत, मनोरंजन, जितेंद्र, राजू, दुलाल, मनभुल, लक्ष्मण, बबलू, सोहन, सुरेश, सोनू, नीरज, पुनाराम महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *