Advertisement

गोमियां कांग्रेस ने मनाया स्व राजीव गांधी की 77वीं जयंती

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में कांग्रेसजनों ने साड़म में पूर्व प्रधानमंत्री (Prime minister) स्व राजीव गांधी की 77वीं जयंती मनाया। इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का अहम योगदान रहा है।

गोमियां प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से साड़म में राजीव गांधी की 77 वीं जन्म जयंती बीते 20 अगस्त को सौदागर मोहल्ला में मनाया गया। जयंती समारोह में सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर गोमियां के कांग्रेस प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्व गांधी सर्वप्रथम भारत में कंप्यूटर युग की शुरुआत और भारत को दुनिया के विकसित देशों के साथ चलने का रास्ता दिखाया।

सत्ता के विकेंद्रीकरण और गांव की सत्ता को अधिकार देने के लिए एवं महात्मा गांधी के सपनों के भारत को बनाने के लिए ही पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया। स्वर्गीय गांधी के किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

मौके पर कांग्रेसी नेता राम किशन राम, राहत इमाम, श्याम किशोर पासवान, फिरोज, शेखर पासवान, फहमिद आलम, शाहिद इकबाल, अभय सिन्हा, आरिफ रजा, रफीक आलम, सरफराज, खुर्शीद आलम सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *