Advertisement

अनपति देवी व् कस्तूरबा में मेधावी छात्रों का अभिनंदन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर स्थित अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर औऱ कस्तूरबा ढोरी की संकुल स्तरीय मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें स्कूल के पांच सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षण संस्थानों जैसे स्टाफ क्वार्टर ढोरी, कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तूपकाडीह, अनपतिदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं रामदास सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मकोली के प्रतिभागियों को 21 अगस्त क्क प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद संभाग निरीक्षक अमरकांत झा विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव अमित कुमार सिंह, संकुल प्रमुख इंद्रावती मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

यहां धनबाद संभाग निरीक्षक अमरकांत झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी संस्था को ठीक ढंग से चलाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए अपना आशीर्वाद दिया।

अंत में आभार व्यक्त का कार्य कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने किया। मौक़े पर सचिव केदार महतो, सदस्य राम नरेश द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, इंद्रावती मिश्रा, लखन गुप्ता, गणेश पाल, सुरेंद्र पाठक, अर्जुन मिश्रा एवं अन्य विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *