Advertisement

वैशाली जिला में शांतिपूर्ण मनाया गया मोहर्रम

मोहर्रम पर जिला प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद

संतोष कुमार/वैशाली (बिहार)। शांति और भाईचारा का पर्व मोहर्रम पुरे वैशाली जिला (Vaishali district) में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन (District administration) की सक्रियता के कारण कोविड गाइडलाइन के साथ तजिया मिलान व् कर्बला में तजिया भसान किया गया।

मोहर्रम के अवसर पर वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के मस्जिद चौक, नखास चौक के आलावा मरिचा,सराय, लरुई फुलहारा, बिदुपूर बाजार, चकौसन, सहदेई बुजुर्ग, महनार बाजार, कन्हौली, महुआ, भगवानपुर, लालगंज, ताजपुर, कचनापुर आदी जगहों पर इस्लाम धर्मावलम्बियों ने शांतिपूर्ण ढंग से तजिया निकाला।

इस अवसर पर वैशाली की जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीष के द्वारा मुहर्रम पर्व के अवसर पर हाजीपुर के मस्जिद चौक सहित शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया गया। साथ हीं लोगो को मोहर्रम की शुभकामनाएं दी गयी। जिलाधिकारी के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *