Advertisement

उपायुक्त की अध्यक्षता में पंचायत शाखा की समीक्षा बैठक संपन्न

बैठक में उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का दिया निर्देश

एस.पी.सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला (Latehar District) उपायुक्त (Deputy commissioner) लातेहार अबु इमरान की अध्यक्षता में 18 अगस्त को पंचायत शाखा से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त को 14 वीं एवं 15 वीं वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने प्रखंडवार संचालित योजनाओं की जानकारी ली एवं अविलंब अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने जनता से प्राप्त भ्रष्टाचार के शिकायत पर चंदवा प्रखंड समन्वयक से पूछ-ताछ किया। साथ ही इमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त को बताया गया कि जिले में 14वे वित्त आयोग से कुल 3 करोड़ 71 लाख 85 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई थी। जिसमें 2 करोड़ 90 लाख 37 हजार राशि खर्च नही हुआ है। इसी प्रकार 15 वीं वित्त के तहत अनटाइड में कुल 4 करोड़ 29 लाख 69 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

जिसमें से 3 करोड़ 99 लाख 06 हजार रुपये राशि खर्च नहीं हुआ है। वहीं 15 वीं वित्त के तहत ग्राम पंचायत में अनटाइड में कुल 17 करोड़ 35 लाख 82 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई l जिसमें से 14 करोड़ 80 लाख 70 हजार राशि खर्च नही हुआ है। 15वीं वित्त के तहत ग्राम पंचायत में टाईड में 13 करोड़ 66 लाख 85 हजार रुपये राशि प्राप्त हुई है। जिसमें 12 करोड़ 99 हजार खर्च नही की गई।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी व पंचायत सेवक को नियमानुसार राशि खर्च कर सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करने एवं गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा संचालित विकास योजनाओं में प्रयुक्त खनिज के लिए सरकार को दी जाने वाली रॉयल्टी के बारे जानकारी ली गई। जिसमें पाया गया कि लगभग 1 करोड़ 14 लाख रॉयल्टी की राशि जमा की गई है।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा अन्य कई महत्वपूर्ण बिदुओं पर समीक्षा के बाद निर्देशित किया गया। मौके पर आइटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, सहायक निदेशक ओम हरि दुबे, जिला समन्वयक मानस मंडल समेत सभी प्रभारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी व प्रखंड समन्वयक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *