विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) कथारा क्षेत्र के स्वागं गोविंदपुर परियोजना फेज टू में काम करने के दौरान हाई वाल से गिरने से एक मजदूर की मौत हुई। परियोजना पदाधिकारी ने मृतक के आश्रित को सौंपा प्रोविजनल नियुक्ति पत्र।
जानकारी के अनुसार गोविंदपुर परियोजना फेज टू में कार्यरत मजदूर काम करने के दौरान हाई वाल से गिर जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्य कर रहे अन्य कर्मचारी एवं मजदूर मौके पर पहुंचे और वहां से उसे गोविंदपुर जीरो पॉइंट लाया गया।
बताया जाता है कि 50 वर्षीय सीसीएल कर्मी सोनाराम मांझी उक्त परियोजना में फीटर पद पर कार्यरत था। सहकर्मियों के अनुसार मृतक 18 अगस्त की अहले सुबह प्रथम पाली की ड्यूटी के लिए गोविंदपुर परियोजना पहुंचा।
वहां मशीन में मरमति का काम करता था। इसी दौरान हाई वाल से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे गिरा और सर पर काफी गंभीर चोट आई, इस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। इस घटना से पत्नी दुलारी देवी का रो रो कर बुरा हाल है, मृतक नावाडीह प्रखंड के गोंनियाटो परसा बेड़ा का रहने वाला था। लेकिन गोविंदपुर के दामाद कॉलोनी में रहता था।
यूनियन के नेता प्रदीप विश्वास, नवीन विश्वकर्मा, अंजनी त्रिपाठी, विकास सिंह, उत्तम प्रसाद, गौतम दुसाद सहित कई नेता मौके पर पहुंचे और परियोजना पदाधिकारी से वार्ता कर उसके आश्रितों को नौकरी देने की मांग की। परियोजना पदाधिकारी परशुराम नायक ने नियम के अनुसार उसके पुत्र विकास कुमार मांझी को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंपा।
घटनास्थल पर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ मौजूद थे। प्रबंधन से समझौता होने के बाद शव को अत्यंत परीक्षण के लिए के लिए भेजा गया।
![]()












Leave a Reply