Advertisement

आचार्य स्वतंत्रदेव की 74 वें जन्मोत्सव पर श्वेत ध्वजा लहराया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा के उपदेष्टा पंचानन साव की अगुवाई में 18 अगस्त को अंगवाली के बांध धार स्थित ‘सदाफलदेव’ मार्केट परिसर में सदगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महराज का 74वां जन्मोत्सव सादगी से मनाया गया।

इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज के गुरु भाई-बहनों ने आरती, वंदना के पश्चात गुरु की महिमा का बखान किया।

इस अवसर पर ‘अ’ अंकित स्वेत ध्वजा रोपण करके लहराया गया। विहंगम योग के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, उपदेष्टा शिवचंद यादव, पंचानन साव आदि ने गुरु व शिष्य के बीच कैसा संबंध होनी चाहिये।

गुरु के प्रति समर्पण की भावना कैसी हो इस पर विशेष प्रकाश डाला। मौके पर नरेश मिश्रा (Naresh mishra), कमल नायक, खिरोधर गोप, रामटहल रजवार, इंद्रमोहन नायक, बलभद्र नायक, महानंद साव, गोपाल दत्त, बैजनाथ साव, भरत मिस्त्री, रूपलाल घासी सहित कई महिला-पुरुष शिष्यगण शामिल थे। मौके पर शांति पाठ के पश्चात सतसंग का समापन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *