Advertisement

26 जनवरी 2022 तक चलेगा साथी जोड़ों अभियान

मुश्ताक खान/मुंबई। कुर्ला पूर्व के कामगारनगर में गैरसरकारी संस्था मर्जी के कार्यालय का उद्घाटन मुंबई उपनगर जिला    विधि के सेवा प्राधिकरण सचिव एवं न्यायाधीश सतीश बी हिवाले के हाथों किया गया।

वहीं भारती संविधान की उद्देशिका का अनावरण आरटीआय कार्यकर्ता अनिल गलगली और पूर्व न्यायाधीश डॉ.डी के सोनावणे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मर्जी मेरा अधिकार मेरी जिम्मेदारी (मर्जी) संगठन के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार मर्जी नामक संस्था के कार्यालय के उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र प्रदेश के संयुक्त सचिव (कानून विभाग) एड. तृप्ती पाटील, पूर्व वरिष्ट पुलिस निरीक्षक अशोक जाधव, सहाय्यक पुलीस निरीक्षक जयवंत दुखंडे, एड. अर्चना कांबले, एड. मयंक जोशी, एड. हिरालाल गोईल के हाथों संगठन के नाम फलक का अनावरण किया गया।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्राईट फ्यूचर के सीईओ (CEO) किशोर पालवे को मनोनित किया गया था। कार्यक्रम का सुत्र संचलन मर्जी संगठन के प्रमुख मंगेश सीताराम सोनावणे ने किया। इस दौरान संगठन द्वारा , साथी जोड़ो अभियान की घोषणा की गयी।

जो 15 अगस्त 2021 से 26 जनवरी 2022 तक चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत समाज में न्याय की प्रतीक्षा में रहे अन्यायग्रस्तों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। यह जानकारी संगठन के संस्थापक संतोष वाघमारे ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *