खबरीलाल के बूते टिकट पाने को बेकरार
नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। यूं तो बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कई टिकटार्थी प्रयासरत है। कोई प्रदेश के नेताओं से, कोई केंद्रीय नेताओं से मिलकर टिकट पाने के लिए प्रयासरत है तो, कोई खबरीलाल के सहारे।
बेरमो विधानसभा क्षेत्र से मृगांक शेखर (भाजयुमो रांची नगर प्रभारी), प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी (भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष), श्रमिक नेता विनय सिंह मानकी, अर्जुन सिंह (भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री) सहित कुछ ऐसे नाम है, जो विगत उपचुनाव के पहले से ही टिकट के लिए प्रयासरत है।
लेकिन हाल के दिनों में एक ऐसा नेता अखबारों की सुर्खियों बना है, जिसका ना तो बेरमो में कोई जनाधार है और ना ही बेरमो की जनसमस्या से कोई सरोकार। रांची से अकसर आते- जाते रहने वाला नेता कुछ खबरीलाल की बदौलत टिकट पाने के लिए प्रयासरत है।
हाल फिलहाल में उन्होंने कुछ खबरीलाल के माध्यम से ऐसा समाचार परोसना शुरू कर दिया है,जैसे भाजपा आलाकमान ने टिकट देने की गारंटी दे दी हो। छपासरोग से ग्रसित टिकटार्थी से जब पूछा गया कि आपका टिकट प्राप्त करने का आधार क्या है? उन्होंने अरखा बैल की तरह ढकार मारते हुए कहा कि समय आने पर सबको पता चल जाएगा।
एक ढाही में दूसरे सभी टिकटाथी चारों खाने चित हो जाएंगे। प्रत्याशी का नाम क्या है। आप खबरीलाल के लेख पढ़कर निश्चित रूप से समझ जाएंगे।
फिलवक्त दानवीर कर्ण की भूमिका निभा रहा है। दोनों हाथों से पूर्वजों द्वारा अर्जित संपत्ति लुटा रहा है। जबकि सबको यह भली-भांति पता है कि कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल सिंह को कोई स्थानीय प्रत्याशी ही टक्कर दे सकता है।
![]()












Leave a Reply