Advertisement

एलिमको द्वारा दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जांच

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला प्रशासन (Bokaro district Administration) के सहयोग से सी.सी.एल. रांची के निगमित समाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) योजना के अंतर्गत बीते 16 अगस्त को एलिमको द्वारा दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणो का वितरण किया गया।

बहुउददेशीय भवन प्रखंड परिसर बेरमो में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) के द्वारा दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणो के वितरण हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 45 दिव्यांगजनो का परिक्षण किया गया।

शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के तरफ से अनमोल आनन्द, विशाल मौर्या, शशांक शुक्ला एवं सी.सी.एल के तरफ से सहायक प्रबंधक सीएसआर चन्दन कुमार कथारा क्षेत्र, निखिल अखौरी बोकारो एवं करगली क्षेत्र तथा शैलेश कुमार ढ़ोरी क्षेत्र ने भाग लेकर इस शिविर को सफल बनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *