Advertisement

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम ने किया झंडोत्तोलन

एस.पी.सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल मुख्यालय में 75 वें स्वतंत्रता दिवस (Independence day) केे अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

धनबाद मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल ने झंडोत्तोलन कर रेलवे पुलिस बल की सलामी ली। समारोह में डीआरएम बंसल, आरपीएफ समादेष्टा हेमंत कुमार, आरपीएफ निरीक्षक अविनाश करोसिया समेत कई गणमान्य अधिकारीगण मौजूद थे।

इस अवसर पर झंडोत्तोलन के पश्चात डीआरएम आशीष बंसल DRM Ashis bansal) ने कहा कि मेहनत और श्रद्धा से कार्य करना ही देश सेवा है। उनका या मूल मंत्र है। इसी से देश विकास के रास्ते पर तरक्की कर सकता है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में रेलवे पुलिस बल के जवान तथा एनसीसी कैडेट ने मार्च पास्ट किया और तिरंगे को सलामी दी। जबकि रेलकर्मी की पुत्रियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। मौके पर आरपीएफ, आरपीएसएफ के जवानों ने सशस्त्र प्रदर्शन कर देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी का अहसास दिलाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *