Advertisement

गाल्होवार पंचायत भवन में पंचायत सेवक ने झंडोत्तोलन किया

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में गाल्होवार पंचायत भवन में 15 अगस्त को स्वतन्त्र भारत के 75वां वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत सेवक सुरेश राम ने यहां झंडोत्तोलन किया।

झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रीय गीत गाकर देश के महान वीर शहीदों को नमन कर जयकारा लगाया गया। साथ ही पंचायत सेवक ने पंचायत वासियों को 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी ग्राम वासियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 15 अगस्त सन् 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। जिससे आज पुरे देश भर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडा फहराया जा रहा है।

मौके पर स्थानीय पंचायत के मुखिया डॉ रितलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य छोटी शर्मा, वार्ड सदस्य राजू राम, गणेश साव, असलम अंसारी, बीएलओ विश्वनाथ महतो, प्रज्ञा केंद्र संचालक डेगलाल महतो, रंजीत शर्मा, आंगनबाड़ी सेविका यसोदा देवी, रेखा देवी, सहिया निर्मला देवी, डॉ छोटे लाल महतो, धीरज शर्मा, सुधीर कुमार रजक, डॉ देवेंद्र प्रजापती, भादो ठाकुर इत्यादि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *