एस.पी.सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district deputy commissioner Kuldeep choudhary) ने 14 अगस्त को प्रोजेक्ट मानीटरिंग ग्रुप पोर्टल (पीएमजीपी) के तहत सूचीबद्ध परियोजना एवं कोल ब्लॉक से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति व ग्राउंड जीरों पर व्याप्त समस्याओं के निष्पादन को लेकर बैठक की।
बैठक में अपर समाहर्ता सादात अनवर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जेम्स सुरीन, चास के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे।
उपायुक्त ने बोकारो जिला के हद में संचालित कोल ब्लॉक से संबंधित कंपनियों बीसीसीएल और सीसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधकों व उनके प्रतिनिधियों से अधिग्रहित भूमि का सत्यापन प्रतिवेदन संबंधित समीक्षा की।
कहा कि सभी को पूर्व में इसके लिए पत्र भेजा गया था। जिन्होंने अब तक जिला को प्रतिवेदन नहीं सौंपा हैं। वह अविलंब कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
उपायुक्त ने क्रमवार सभी कंपनियों कथारा/बीएंडके/रजरप्पा/कोतरे बसंतपुर पचमों/ ढ़ोरी कोल प्रक्षेत्र/सीसीएल/बरोरा/अमलाबाद कोल प्रक्षेत्र बीसीसीएल के महाप्रबंधक एवं प्रतिनिधियों से परियोजना में ग्राउंड जीरों पर व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की।
ज्यादातार कंपनियों ने जीएम लैंड बंदोबस्ती, वन क्षेत्र का डिमनशेसन, भूमि सत्यापन आदि की बात कहीं। उपायुक्त ने अपर समाहर्ता एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
वहीं, कुछ जगहों पर रैयती जमीन संबंधित समस्या को लेकर संबंधित अंचलाधिकारी को शिविर लगाकर रैयतों से आवेदन प्राप्त करने एवं कुछ स्थानों पर मासांत तक ग्राम सभा का आयोजन करने को लेकर कार्रवाई करने को कहा।
उपायुक्त चौधरी ने राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 32, भारत माला योजना, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन (तालगेड़िया-बोकारो रेलवे लाइन दोहरीकरण), ओएनजीसी से संबंधित परियोजनाओं के लिए स्ट्रक्चर हटाने/भू अर्जन आदि से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
इस क्रम में समस्याओं के समाधान के लिए अनुमंडल पदाधिकारी व अपर समाहर्ता को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रतिमाह पीएमजी पोर्टल पर सूचीबद्ध परियोजनाओं की प्रगति व समस्या को लेकर यह बैठक होगी।
सभी संबंधित कंपनियों/संस्थाओं के प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर समाधान किए जाने वाली समस्याओं को सूचीबद्ध कर बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। ताकि उनका मानीटरिंग कर समाधान किया जा सके।
मौके पर उपरोक्त के अलावा डीपीएमयू के संजय कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply