Advertisement

भोजपुरी फ़िल्म अमृतांजली का फर्स्ट लुक आउट रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। स्काई फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म (Bhojpuri film) अमृतांजली का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया के माध्यम से रिलीज किया गया।

फर्स्ट लुक के रिलीज होते ही इस फ़िल्म की चर्चा दर्शकों में होने लगी। खास कर बिहार के मुंगेर जिला के दर्शक काफी उत्साहित हैं। दर्शक बेसब्री से फ़िल्म का इंतजार कर रहें हैं। चूँकि, फ़िल्म में मुंगेर व बिहार के कलाकार व फ़िल्म टीम ने निर्माण किया हैं। जिसकी वजह से मुंगेर जिलें के दर्शक ज़्यादा उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि यह एक पारिवारिक व मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म हैं। जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ हैं। जबकि, ट्रैलर और फ़िल्म भी बहुत जल्द रिलीज की जाएगी।

इस फ़िल्म में मुन्ना बिहारी, ब्यूटी सिंह, अजय सिन्हा, संगीता कुमारी, चांदनी कुमारी, सिंधु कुमारी, सुमित राज, बी के सिंह, भूमि कुमारी व अन्य ने अभिनय किया हैं।

फ़िल्म के निर्माता निर्देशक व् लेखक आकाश गुप्ता, प्रोडक्शन विश्वकर्मा व सुमित राज, मेक अप सज्जन सिंह व मिठू यादव, छायांकन किशन कुमार, एडिटर धीरज कुमार, डब्ड एट मनिका म्यूजिक स्टूडियो, पीआरओ कुमार यूडी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *