Advertisement

जेसीआई  महिला विंग ने राज्यपाल से की भेंट

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। जेसीआई रांची (JCI Ranchi) की महिला विंग ने बीते दिनों झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस से भेंट कर उन्हें बधाई दी। मौके पर राज्यपाल ने महिला विंग के विभिन सामाजिक कार्यो को जानना और उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर महिला विंग ने रांची के त्यौहार से प्रतिष्ठित अपने आयोजन जेसीआई एक्सपो से राज्यपाल बैस को रूबरू कराया। साथ हीं यह भी बताया कि जेसीआई रांची हर साल की तरह इस साल कुछ नया करते हुए सबसे बड़े वर्चुअल एक्सपो का आयोजन कर रहा है।

इस अवसर पर जेसीआई रांची की महिला विंग की अध्यक्षा कंचन महेश्वरी, सचिव शीतल शर्मा, भूतपूर्व अध्यक्षा दीपा बंका, रुचि झुनझुनवाला और रेणु गारोडिया उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *